आरा, अप्रैल 17 -- बिहिया। निज संवाददाता सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणामों में विश्व भारती शिक्षा सदन बिहिया-चौरास्ता के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने संस्थान व जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के शिवेंद्र तिवारी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विद्यालय के नौ विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन श्रेणी में जगह बनाई है। इसमें शिवेंद्र तिवारी 90% (विद्यालय टॉपर), बिट्टू कुमार 87%,आरव कुमार 85%,आदित्य कुमार मिश्रा 84%, कृष्णा कुमार 84%, मनीष यादव 84%, राज नंदनी कुमारी 83%, अनुष्का कुमारी 82% और कृष्णा शंकर तिवारी 81% लाया गया है। 90 प्रतिशत अंक लाने वाले शिवेंद्र तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया है। यह भी पढ़ें- एचएम पब्लिक स्...