अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में तरंग 2026 वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी प्रथम नरेंद्र यादव, भाजपा महिला मोर्चा ब्रजक्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष आईएमए, पीडीए डॉ. विपिन गुप्ता, सर्व ब्राहाम्ण महासभा के प्रदेस महासचिव अरविंद पंडित ने किया। सरस्वती वंदना और गणेश वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नर्सरी और एलकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जंगल थीम पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। जंक फूड से बचने का संदेश देते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें...