धनबाद, मार्च 23 -- विश्व भारती जनसेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय निरसा में सोमवार को भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि देश की आजादी में मातृभूमि पर बलिदान होने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत को यह देश कभी नहीं भूल सकता है। मौके पर संस्थान के राष्ट्रीय उप सचिव अशोक कुमार राम, संयुक्त सचिव समीर चंद्र, दीपेश कुमार, रामानंद चेतन, मनोज महतो, इंदु देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...