लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- धौरहरा के बेल्तुआ में रहने वाले पं.आनंद किशोर अवस्थी को विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद का क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध प्रांत मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष के निर्देश पर किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा ने जारी मनोनयन पत्र में कहा है कि परिषद के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए यह मनोनयन किया गया है। परिषद की नीतियों सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई है। उनके क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...