मेरठ, अप्रैल 30 -- शोभित विश्वविद्यालय के विधि विभाग में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर पोस्टर निर्माण व प्रस्तुति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निदेशक प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इस क्षेत्र में अध्ययन के लिए प्रेरित किया। समन्वयक डॉ. आमिर ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाते हैं। पोस्टर प्रतियोगिता में बानी प्रथम और काशिश द्वितीय रहीं, जबकि प्रस्तुति प्रतियोगिता में बिराज भारती प्रथम, अमरचंद द्वितीय व तान्या साहू तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. निहारिका पिलानिया व इकरा रशीद ने किया। यह भी पढ़ें- क्विज में ओम, डॉ. धीरज, मानसी, प्रणव अपर्णा, करुणेश, शादाब अव्वल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...