कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। विश्व बैंक बर्रा एच, एच वन और आई ब्लॉक के रहवासियों को जल्द भरपूर पेयजल मिलने लगेगा। वर्षों से पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार को ट्यूबवेल का भूमि पूजन किया गया। 25 लाख की लागत से बन रहे ट्यूबवेल से करीब 15 हजार आबादी को राहत मिलेगी। पार्षद रेनू अर्पित यादव ने बताया कि अभी तक इस इलाके में पेयजल के लो प्रेशर की समस्या है। इस मौके पर पूर्व पार्षद सरोजनी यादव, किरण साहू, श्यामा सैनी, ममता दीक्षित, साधना वर्मा, सावित्री पाल, प्रमिला सचान, बबिता श्रीवास्तव, अतुल द्विवेदी, अनार सिंह यादव, गुड्डन दुबे, अशोक शर्मा, राघवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.