विश्व बैंक की टीम ने गया-बोधगया की विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
गया, जून 27 -- बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम (बीयूटीपी) के तहत विश्व बैंक के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गया और बोधगया में संचालित और प्रस्तावित शहरी विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल के गया जिला सर्किट हाउस पहुंचने पर नगर आयुक्त सह अपर समाहर्ता आदित्य कुमार पीयूष ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजित प्रस्तुतीकरण सत्र में अधिकारियों ने शहर में चल रही विकास योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी। शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता प्रबंधन, भूमिगत जल निकासी और सीवरेज नेटवर्क विस्तार, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों को पैदल यात्रियों के अनुकूल विकसित करने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई。 यह भी पढ़ें- विश्व बैंक की टीम ने गया-बोधगया की विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षणइंडोर स्टेडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.