रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (जेआरसी) के सहयोग से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव ममता पंत एवं जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीएलएसए सचिव ममता पंत ने बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल तस्करी एवं बाल अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि डीएलएसए इस दिशा में सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सहयोग देने के लिए तत्पर है। यह भी पढ़ें- बाल श्रम के नियोक्ताओं के विरूद्ध करें कानूनी कार्रवाई: डीडीसी ...