विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सराईकेला, जून 13 -- राजनगर,संवाददाता। राजनगर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बड़ा कांकी में शुक्रवार को विश्व सेवा परिषद की ओर से विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार महतो ने कहा बचपन पढ़ने और खेलकूद के लिए होता है। मजदूरी करने के लिए नहीं। उन्होंने ग्रामीणों और अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष से कम उम्र के बालक, बालिकाओं को क्रशर मशीन, गैरेज या किसी भी जोखिम भरे कार्य स्थल पर जान बूझकर काम पर न लगाया जाए। रोहित महतो ने कहा कि बाल श्रम कराना कानूनन अपराध है। इसके खिलाफ कड़े प्रावधान हैं और दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षा से ही सुरक्षित होगा। इसलिए हर बच्चे को स्कूल भेजना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.