गिरडीह, जून 12 -- सरिया, प्रतिनिधि। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बनवासी विकास आश्रम ने आरपीएफ, जिला प्रशासन, पुलिस एवं श्रम विभाग के सहयोग से बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत बगोदर और सरिया क्षेत्र में होटल, गैराज सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बाल श्रमिकों की पहचान एवं बचाव के लिए जांच की गई। सरिया और हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संदीप रजक, आरपीएफ इंस्पेक्टर विश्वनाथ कुमार, पुलिस अधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बाल श्रम और बाल तस्करी के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए लोगों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम बनवासी विक...