विश्व बंधुत्व महाभियान में 35 दाताओं ने किया रक्तदान
आगरा, अगस्त 23 -- राजयोगिनी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज के विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के सेवाकेंद्र पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 35 दाताओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रक्तदान शिविर संयुक्त जिला चिकित्सालय कासगंज के सहयोग से हुआ। शुभारंभ ब्रहमकुमारी करुणा, चेयरमैन मीना माहेश्वरी, अमित कावरा, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र बोहरे, मधुर पुंढीर ने दीप प्रज्जवलन कर व बीके प्रकाशमणि के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। चिकित्सा टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। सीएमएस डा. संजीव सक्सैना ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा कर सकता है। यह भी पढ़ें- 26 रक्तवीरों ने किया रक्तदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.