जौनपुर, दिसम्बर 7 -- जौनपुर, संवाददाता। डॉ. भीमराव आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आम्बेडकर तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने विश्व को समानता और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया। देश का संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और मताधिकार उनकी दूरदर्शी सोच की देन है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो, संघर्ष करो और आगे बढ़ो का संदेश आज भी प्रासंगिक है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती बाबा साहब के मार्ग पर चलकर ही संभव है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर, इरशाद खान, अरुण शुक्ला, विनय तिवारी, राकेश मिश्रा, सभासद सहनवाज मंजूर, शैलेन्द्र यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.