जहानाबाद, मई 26 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता विश्व फुटबॉल दिवस के अवसर पर गांधी स्मारक इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर एक रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- जीआईसी एटा पर खिलाड़ी-खेल क्लबों को दिया प्रोत्साहन मैच का विवरण मैच मगध फुटबॉल अकादमी बनाम शहीद शिवबच्चन मिथिलेश फुटबॉल क्लब ऐनवां के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत अकादमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन, सचिव मो तारिक, क्रिकेट अकादमी के संचालक संतोष कुमार, सदर अस्पताल जहानाबाद के कर्मी विपिन कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को कीक लगाकर किया।उत्सव का महत्व साथ ही कहा कि विश्व फुटबॉल दिवस फुटबॉल खेल के वैश्विक महत्व, एकता, भाईचारा और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जात...