गुमला, मार्च 11 -- गुमला प्रतिनिधि। जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत विश्व प्लम्बर दिवस पर बुधवार को समाहरणालय सभागार गुमला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा ने जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने और उसके सतत प्रबंधन में नल जल मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक व कनीय अभियंता ने पीपीटी के माध्यम से नल जल मित्रों के कौशल विकास, झारखंड राज्य पेयजलापूर्ति संचालन एवं सम्पोषण नीति-2025 व जल जीवन मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.