लोहरदगा, मार्च 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सभागार लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। जलापूर्ति विभाग के सहायक अभियंता ने उपस्थित प्लंबरों को जल महोत्सव पखवाड़ा के उद्देश्यों की जानकारी दी। कहा कि जल जीवन मिशन योजना के रख रखाव तथा उसकी मरम्मती में प्लंबर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।जिला समन्वयक एवं कनीय अभियंता द्वारा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। योजनाओं के रख रखाव के लिए दस प्लंबरों को को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्लंबर को प्लंबर किट दिया गया जो उनको योजना...