विश्व प्रसिद्ध बांकेधाम श्रावणी मेले का शुभारंभ, एसडीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
गया, जुलाई 30 -- विश्व प्रसिद्ध बांकेधाम श्रावणी मेले का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। शेरघाटी एसडीएम मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रेंज ऑफिसर नितिकेश कुमार, बीडीओ डॉ. उदय कुमार, सीओ सूरज कुमार, फॉरेस्टर दिलीप कुमार, हम पार्टी की जिला अध्यक्ष रूबी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही मेला परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। सावन माह के दौरान एक महीने तक चलने वाले इस मेले में बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड और अन्य आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ झूले, बच्चों के मनोरंजन के साधन, खान-पान की दुकानें और विभिन्न प्रकार की अस्थायी दुकानें आकर्षण का कें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.