मुंगेर, जून 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब लगभग 1 महीने का समय रह गया है। ऐसे में, आगामी इस यात्रा को लेकर मुंगेर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना के तहत पेयजल, स्वच्छता और स्नान संबंधी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है, ताकि लाखों कांवरियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान: यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: स्वास्थ्य शिविरों के लिए मुंगेर को मिलेंगे पांच जिलों से 45 डॉक्टरपेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान: विभाग से मिली जानकारी पीएचईडी विभाग द्वारा यात्रा मार्ग में पूर्व से स्थापित 295 चाप...