पिथौरागढ़, अगस्त 19 -- विश्व प्रसिद्ध ओम पर्वत एक बार फिर बर्फ विहीन हो गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र से धारचूला वापस लौटीं स्थानीय निवासी उमा सनवाल गुंज्याल ने ओम पर्वत की ताजा स्थिति साझा करते हुए बताया कि पर्वत पर बर्फ की प्राकृतिक ओम की आकृति पूरी तरह गायब नजर आई। इस घटना से श्रद्धालु और पर्यावरणविदों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि यह पहली बार नहीं हैं। इससे पहले भी ओम पर्वत बर्फ विहिन हो चुका है। इस पवित्र पर्वत से बर्फ पिघलने के कारण इसका मूल स्वरूप धुंधला पड़ गया है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यावरणविदों में भारी चिंता है। समुद्रतल से करीब 15 हजार 700 फीट पर स्थित ओम पर्वत से बर्फ का पूरी तरह गायब होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, आज 9 जिलों में अलर्टपहले भी हो चुकी ऐसी घटन...