अमरोहा, जुलाई 28 -- ढवारसी। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मंगलवार को स्थानीय वेदांता ग्लोबल स्कूल में कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपते हुए उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। शिक्षकों ने वृक्षों के महत्व, प्रकृति संरक्षण व पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को विकसित करते हैं। छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक शपथ ली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प यह भी पढ़ें- Garhwa News: प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण...