मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- गांधी स्मारक महाविद्यालय में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कॉलेज के प्रांगण में प्राचार्य डॉक्टर भूपेंद्र सिंह एवं बीएड विभाग के एचओडी डॉ सत्य प्रकाश शर्मा ने किया। इस उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में प्राचार्य ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है, इसको इंटरनेशनल मदर अर्थ डे भी कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को शिक्षित करना और सकारात्मक कार्रवाई के लिए प्रेरित करना है। गोष्ठी के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा की शपथ ली। यह भी पढ़ें- केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इस अवसर पर डॉ राजीव, डॉक्टर देवेंद्र प्रकाश, डॉक्टर संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.