रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष तौफीकुल हसन और सचिव अनिल कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम एसएस प्लस 2 हाई स्कूल रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय वनतारा और गोला क्षेत्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान चीफ एलएडीसी सुजीत कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पृथ्वी को बचाने के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर दोहराई गई सतत विकास की प्रतिबद्धता, पर्यावरण बचाने का संदेश उन्होंने कहा कि पृथ्वी...