वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मंडुआडीह में बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर अन्य विद्यार्थियों को पौधों के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, सभी बच्चों ने यह संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और प्रकृति की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सुंदर क्राफ्ट और बैज बनाकर अपनी सृजनात्मकता का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Earth Day Speech in Hindi : 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस पर छोटा और सरल भाषण यह भी पढ़ें- रायन इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने दी रंगारंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.