मधेपुरा, अप्रैल 25 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि । विश्व पृथ्वी दिवस पर केपी कॉलेज में मानविकी संकाय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो (डॉ.) अशोक कुमार झा व मंच संचालन डॉ दीपक गुप्ता ने की। प्रधानाचार्य डॉ. झा ने पृथ्वी संरक्षण पर जोर देते हुए "सर्कुलर इकोनॉमी" की अवधारणा को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि संसाधनों के पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण से पर्यावरण पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने "वाटर-फूड-एनर्जी रिलेशन" पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल, भोजन और ऊर्जा एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं, इसलिए इनके संतुलित उपयोग से ही सतत विकास संभव है। यह भी पढ़ें- छात्रों को दी पर्यावरण बचाने की सीख इसके साथ ही उन्होंने "ग्रीन एनर्जी" को अपनाने पर बल देते हुए सौर एवं पवन ऊर्जा के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.