रांची, अप्रैल 22 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के विवेकानंद स्कूल के प्रांगण में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में पृथ्वी के संरक्षण से संबंधित कई चार्ट, पेपर वर्क सहित विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद गोप ने बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण के लिए जल, जंगल, नदी-नालों के बचाव पर विशेष रूप से चर्चा की। वहीं बच्चों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में फलदार वृक्षों का पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पेंटिंग और प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर आर्यन हेरिटेज स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- माउंट सियोन स्कूल में म...