मेरठ, अप्रैल 22 -- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गंगनहर पुल स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में हरियाली संरक्षण ट्रस्ट द्वारा जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रेमी रिहान मलिक ने किया। 'पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ' अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से पौधारोपण किया गया और उपस्थित लोगों को पौधे वितरित कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने की। इस मौके पर हनीफ राणा, डॉ. वलीउरहमान, मनोज पाल, डॉ. सोहनवीर सिंह, डिप्टी आरओ सौरभ अवस्थी, वन रक्षक लोमन बड़ोदिया, सचिन यादव, दानिश कस्सार का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- विधिक साक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.