सीवान, अप्रैल 23 -- दरौली, एक संवाददाता। जिले के दोन स्थित जेआर कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के दर्जनों पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण स्कूल परिवार ने अपने दिवंगत अध्यक्ष और प्रेरणास्रोत, स्व. कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडे को श्रद्धापूर्वक याद किया। शिक्षकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पांडे जी का व्यक्तित्व सदैव समाज सेवा और शिक्षा को समर्पित रहा, और वे पर्यावरण संरक्षण को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनिवार्य मानते थे। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर किया गया पौधारोपण उन्हीं के विजन को आगे बढ़ाते हुए आज बच्चों ने पेड़...