हजारीबाग, अप्रैल 24 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिबुधवार को जी.एम संध्याकालीन महाविद्यालय में भूगोल विभाग एवं एन.एस.एस. इकाई द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव एवं प्राचार्य ने महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर किया। महाविद्यालय के सचिव शम्भु कुमार ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण पृथ्वी पर प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन तथा वनों की कटाई इत्यादि जैसी घटनाएं काफी तेज गति हो रही है, जिससे पृथ्वी पर अनेक गंभीर समस्याएं उत्पन्न हुई है। प्राचार्य विनय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक हो कर पृथ्वी को स्वच्छ और सुन्दर बनाया जा सकता है, उन्होंने आगे कहा कि सभी छात्रों को अपने जीवन में कम से कम ...