सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। विश्व पृथ्वी दिवस पर सर्वोदय शिक्षण संस्थान रावर्ट्सगंज ने दी आर्यनस एकेडमी स्कूल रावर्ट्सगंज में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान जंगलों के घटते दायरे पर चिंता जाहिर की गई तथा जलवायु परिवर्तन को प्रकृति की चेतावनी बताया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि काशी प्रान्त के संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कृष्ण मोहन ने बताया कि गर्मी केवल मौसम नहीं है, यह एक चेतावनी है। धरती चुप नहीं है, वह लगातार संकेत दे रही है कि कुछ गंभीर रूप से गलत हो रहा है। हर साल तापमान नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शहर गर्म तवे की तरह जल रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुंगेर: जेएनवी में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर पृथ्वी की रक्षा का लिया संकल्प नदियां सिकुड़ रही हैं, जंगलों की हरियाली धुएँ और धूल में बदल रही है। पहले प्रकृति में एक संतुलन था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.