पलामू, जनवरी 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनपीयू के प्रीमियर संस्थान जीएलए कॉलेज से अंग्रेजी विभाग के रिटायर प्राध्यापक प्रो. सुभाष चंद्र मिश्रा के बहुआयामी व्यक्तित्व के संस्मरणों पर आधारित व उनके शिष्य परशुराम तिवारी द्वारा संपादित पुस्तक सबकी आस सुभाष विश्व पुस्तक मेला नई दिल्ली का हिस्सा बनेगी। संपादक परशुराम तिवारी ने बताया कि 10 से 18 जनवरी तक भारत मंडपम प्रगति मैदान दिल्ली में लगने वाले विश्व पुस्तक मेले में प्रखर गूंज पब्लिकेशन से प्रकाशित सबकी आस सुभाष पुस्तक हाल नंबर दो और तीन के स्टाल नंबर सात उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि कुशल रचनाकार रवि शंकर पांडेय द्वारा लिखित व प्रखर गूंज से ही प्रकाशित यात्रा संस्मरण बढ़ते कदम रेंगती बातें पुस्तक भी उक्त स्टॉल पर सुलभ रहेगी। पाठकों से दोनों पुस्तकों को भरपूर स्नेह मिल रहा है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.