संभल, अप्रैल 24 -- विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बैटला में सत्र 2026-27 के लिए पूर्व एवं नव नामांकित विद्यार्थियों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान की गई नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक नईमुद्दीन अली ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि पुस्तकें ज्ञान का असीमित भंडार होती हैं और जीवनभर मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस महान साहित्यकारों की स्मृति में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों में पढ़ने की आदत विकसित करना और पुस्तकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यालय के शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे मिली हुई पुस्तकों का संरक्षण करें, घर पर नियमित अध्ययन करें और प्रतिदिन विद्यालय आकर शिक्षा ग्रहण करें। यह भी पढ़ें- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, शामली में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.