विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया पौधरोपण
रामगढ़, सितम्बर 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भुरकुंडा पटेलनगर स्थित प्ले स्कूल अनमोल बचपन में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने भरपूर उत्साह दिखाते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर संस्था के निदेशक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही जीवन का आधार होता है। इसलिए उक्त कार्यक्रम के माध्यम से एक ओर जहां बच्चों को पेड़ पौधों का महत्व बताते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल का प्रयास बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रकृति, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना भी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका उर्मिला कुमारी, भूमि कुमारी, नमिता मिश्रा, प्रिया कुमारी, नैना कुमारी, बिपासा कुमारी, आयुषी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.