बलिया, जून 4 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक महाभियान के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में सभी कार्यक्रमों को प्रभावी, जनसहभागिता आधारित एवं पर्यावरण अनुकूल ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री ने बताया कि अभियान की शुरुआत पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम से होगा। इस दौरान जिले में छह लाख 16 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदियों और नहरों के किनारों पर पौधरोपण का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आज से 21 तक कार्यक्रम विद्यालयों, महाविद्या...