लखीसराय, जून 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को डीएस डॉ. कुमार अमित के अध्यक्षता में सदर अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर को हरित और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अस्पताल के हर्बल गार्डन में फूलदार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया। लगाए गए पौधों में पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाले कई महत्वपूर्ण पौधे शामिल थे। अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती ने बताया कि हर्बल गार्डन को और समृद्ध बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीज और उनके परिजन को स्वच्छ व हरित वातावरण उपलब्ध हो सके। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: महि...