चक्रधरपुर, मई 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पखवाडा के शुभारंभ पर जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली का चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के पास डीआरएम तरुण हुरिया ने शुभारंभ किया। इसके बाद यह जागरुकता रैली डीआरएम गेट, बाल उद्यान, सेरसा स्टेडियम सहित विभिन्न रेलवे क्षेत्र होते हुये वापस रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसमें रेल कर्मियों के आलावा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...