औरैया, जून 5 -- औरैया, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पार्क में एक विचित्र पहल सेवा समिति और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान समिति ने "जीवनधारा पौधारोपण अभियान" के तहत 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य घोषित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता समेत अन्य अतिथियों ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों, स्कूलों, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नि:शुल्क पौधारोपण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण ...