विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरुकता रैली
रांची, जून 5 -- खूंटी, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग, खूंटी द्वारा सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन सभागार में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।गोष्ठी यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर निकली गई रैली के उपरांत स्वास्थ्य विभाग की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.