सराईकेला, जून 6 -- सरायकेला। नगर पंचायत सरायकेला की ओर से संचालित 22 दिवसीय सघन सफाई अभियान के समापन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड संख्या-11, दीवानसाही स्थित छऊ पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद गौतम नायक, अंजली राय, ज्योति साहू, विक्रम सिंह मोदक, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, नगर प्रबंधक महेश जारिका, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर चांदनी मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, सफाई कर्मी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण के विस्तार तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस :...