कन्नौज, जून 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फर्रूखाबाद रोड स्थित सेंट मारिया विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रबंधक रंजू सिंह लकी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पुन: उपयोग योग्य वस्तुओं को अपनाने तथा पानी और बिजली की बर्बादी रोकने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- खटीमा में स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, पौधे रोपे कार...