विश्व पर्यावरण दिवस पर सुरेश राणा ने किया वृक्षारोपण
शामली, जून 5 -- थानाभवन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जनपद शामली की थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरड़ फतेहपुर में वृक्षारोपण किया। यह कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री की प्रेरणादायी मुहिम "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस दौरान सुरेश राणा ने वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित भविष्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरियाली का संदेश, पौधे रोपकर किया जागरूक उन्होंने उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.