बोकारो, जून 6 -- बोकारो प्रतिनिधि। सेक्टर-6सी के आवास संख्या 2265 से 2276 तक रहने वाले परिवार इन दिनों गंभीर जलसंकट से जूझ रहे हैं। आवासों की छतों पर लगी पानी की टंकियां जर्जर होकर टूटने लगी हैं, जिससे नियमित जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई टंकियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके कारण करीब 12 क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की व्यवस्था करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्वार्टर में रहनेवाले लोगों ने संबंधित विभाग और प्रबंधन से अविलंब क्षतिग्रस्त टंकियों को बदलने तथा जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- टंकियां टूटने से सेक्टर-6सी में गहराया जल संकट उनका क...