विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ सफाई अभियान
फरीदाबाद, जून 4 -- फरीदाबाद, सरसमल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम ने गुरुवार को शहर के तीन वार्डों में महा सफाई अभियान की शुरुआत की। जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में सफाई कार्य शुरू कराया गया। अभियान के तहत कूड़ा उठाने, सार्वजनिक स्थानों की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया गया। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-40 में महा सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। सुबह से ही निगम की टीमों ने क्षेत्र में सफाई कार्य शुरू कर दिया। सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से कचरा हटाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य संसाधनों को लगाया गया। अभियान में पार्षद पवन यादव, जॉइंट कमिश्नर करण भदौरिया तथा निगम के सफाई अमले ने भागीदारी की। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.