सासाराम, जून 8 -- शिवसागर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवसागर प्रखंड के राम केकई गांव में आईटीसी के वित्तीय सहयोग से स्पोर्ट संस्था द्वारा संचालित आईटीसी मिशन सुनहरा कल क्लाइमेट स्मार्ट विलेज कार्यक्रम के तहत सोमवार को पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर किसानों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्पोर्ट संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रतीक पांडेय सहित शुभम कुमार सिंह, कुमार राजा, मनीष कुमार एवं नितेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की जरूरत...