सिमडेगा, जून 3 -- बानो, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर लचरागढ़ में विशेष ग्राम सभा का आयोजन पांच जून को किया जाएगा। लचरागढ़ पंचायत की मुखिया जिरेन मड़की ने पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम सभा सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं पंचायत कर्मियों को विशेष ग्राम सभा में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। ग्राम सभा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा पंचायत स्तर पर ठोस पहल करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। - यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षित करना हमारे संस्कार में होना चाहिए यह भी पढ़ें- स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में ग्रामीणों ने लिया हिस्सा यह भी पढ़ें- लाख बहोसी पक्षी विहार में मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण...