भागलपुर, जून 6 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी कहलगांव के पर्यावरण प्रबंधन समूह (ईएमजी) विभाग एवं सृष्टि समाज के संयुक्त तत्वावधान में जलवायु कार्रवाई विषय पर प्रभात फेरी एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जीईएम के विद्यार्थियों, एनटीपीसी कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने भाग लिया। अभियान के दौरान परिसर में 300 पौधरोपण किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली अपनाने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल, सृष्टि समाज की अध्यक्ष अर्चना पटेल, उपाध्यक्ष मधुमिता दास, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐश डाइक प्रबंधन) श्रीनाध मारिसेट्टी, सृष्टि समाज की कल्याण प्रभारी उषा मारिसेट्टी, सभी विभागाध्यक्ष एवं सृष्टि समाज के सदस्य उपस्थित रहे। यह...