साहिबगंज, जून 13 -- साहिबगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के प्रति जागरुक किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण बचाने एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए नगरवासियों को प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैलीस्वच्छता अभियान उधर, शहर के मुक्तेश्वर धाम स्थित गंग...