विश्व पर्यावरण दिवस पर रेलवे में प्लास्टिक मुक्त यात्रा
धनबाद, मई 18 -- विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के तीसरे दिन धनबाद मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। रेल अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को अपनी स्वयं की पुन: उपयोग योग्य पानी की बोतलें साथ रखने तथा प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विभिन्न माध्यमों से यात्रियों को जागरूक किया गया। यात्रियों को प्लास्टिक बोतलों के स्थान पर पुन: उपयोग योग्य बोतलों का प्रयोग करने तथा खाली प्लास्टिक बोतलों को रेलवे ट्रैक एवं परिसर में न फेंकने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.