लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे। क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के तहत यहां 'उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान' विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी भी होगी। इसमें वैज्ञानिक, पर्यावरण विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, उद्योग प्रतिनिधि, युवा संगठन, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं एवं विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह जानकारी गुरुवार को वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भर में 5 करोड़ पौधे भी रोपे जाएंगे।डा. यह भी पढ़ें- उद्यान विभाग से निशुल्क पौध वितरण शुक्रवार से सक...