बक्सर, जून 5 -- फोटो ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रघुनाथपुर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सीड बॉल (मिट्टी के लड्डू) बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने लीची, नीम, बबूल, अशोक और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों से सीड बॉल तैयार की तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपणपर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण कार्यकर्ता व जनसंवाद प्रमुख शैलेश कुमार ओझा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने बताया कि सीड बॉल तकनीक कम लागत में बड़े पैमान...