औरैया, जून 5 -- औरैया। विश्व पर्यावरण दिवस एवं 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह स्थानीय शहीद पार्क में योग सत्र का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने योग साधकों को प्रोटोकॉल अभ्यास के तहत कोणासन, त्रिकोणासन, ताड़ासन, वृक्षासन एवं पादहस्तासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा की गई। अस्पताल परिसर एवं गोपाल वाटिका में लगाए गए पौधों की देखभाल, सिंचाई तथा बंदरों से उनकी सुरक्षा को लेकर लोगों ने विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने जामुन का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण यह भी पढ़ें- सीएमपी डिग्री कॉलेज में अमलतास के...