मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी 5 जून को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुंगेर नगर निगम द्वारा व्यापक पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर बुधवार को नगर आयुक्त पथ गुप्ता के कार्यालय कक्ष में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में आयोजित होंगे कार्यक्रमपौधे लगाने का निर्णय बैठक में मेयर कुमकुम देवी, स्वच्छता प्रभारी गुलाम रब्बानी, पिंटू कुमार सहित सिविल सोसाइटी के अशोक सितारिया, संजय बबलू, रविशंकर पांडेय, संजय जलान, कौशल किशोर पाठक एवं संतोष अग्रवाल समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर के विभि...